तकनीक

GST क्या है (what is GST) GST in Hindi

Written by Vinod Pant

क्या आपको पता  है की  GST क्या है (what is  GST in Hindi ) आज के  समय में बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें  GST के बारे में  पता नहीं है . आज हम आपको  GST के बारे में अनेक महत्वपूर्ण जानकारी देंगे – जैसे – GST क्या है,  GST कैसे काम करता है,  GST इतना महत्वपूर्ण क्यों है, आदि .

GST क्या है

GST की  full form गुड सर्विस टैक्स है. GST  भारत सरकार की एक अप्रत्यक्ष व्यवस्ता है   1 जुलाई 2017 से भारत में लागू होने जा  रही है . अगर दुसरे शब्दों में कहे तो GST  एक व्यापक , बहुस्तरीय ,गंतव्य _ आधारित कर है जो प्रतियेक वस्तु  के मूल्य  में जोड़ पर लगाया जायेगा .

आपको हम GST को एक आसान से शब्दों में समझाते है , और इस्की शुरुवात हम बहुस्तरीय शब्द से करते है .

जब कोइ भी वस्तु का निर्माण होता है तो तब निर्माण से लेकर उपभोक्ता तक पहुचने में उस वस्तु को कई चरणों से गुजरना पड़ता है. इसमें पहला चरण है . कच्चे माल को खरीदना , दूसरा चरण है उत्पादन का निर्माण करना , तीसरा चरण है उत्पादन से बनी वस्तु  को गोदामों तक पहुचाने की वयवस्था करना . उसके बाद वो सामन रिटेलर या फुटकर विक्रेता के पास आता है . और इसके अंतिम चरण में रिटेलर या उपभोक्ता  आपको उस सामान को बेचता है . अगर हम इन चरणों को चित्र के माध्यम से देखे तो ये ऐसा दिख सकता है .Hindi multi stage

अगर हम   GST को सरल शब्दों में समझे तो किसी भी वस्तु के निर्माण से लेकर उस वस्तु  के उपभोक्ता तक पहुचने  में जितने भी चरणों से उस वस्तु को गुजरना पड़ता है . इन सभी चरणों में जो कर लगता है वही  कर GST कर कहलाता है .

अगर उदाहरण के तौर पर समझाए तो मान लो एक निर्माता एक शर्ट बनाता है . इसके लिए उसे सर्ट के लिए तागा  खरीदना पड़ता है . और उस तागे से निर्माण के बाद  एक शर्ट बन जाती है . इसके बाद शर्ट निर्माता शर्ट  वेयरहाउसिंग एजेंट को बेचता है जो प्रतियेक शर्ट में लेबल और टैग को जोड़ता है. और मूल्य का एक और संवर्धन हो जता है . इसके बाद वेयरहाउस उस सर्ट को रिटेलर को बेचता है जो प्रतियेक  शर्ट को अलग से पैकेज करता है और शर्ट के विपणन में निवेश करता है,इस प्रकार निवेश करने से प्रतियेक शर्ट के मूल्य में बढोतरी होती  है .

Hindi value add

 

इस प्रकार प्रतियेक चरण में एक आर्थिक मूल्य जोड़ दिया जाता है . जो मूल रूप से मूल्य संवर्धन होता है . और इसी मूल्य संबर्धन पर ही  GST कर लगाया जाता है

GST काम कैसे काम करता है

अभी हमने आपको बताया GST क्या होता है , अब हम आपको बतायंगे की  GST क्या काम करता है .

GST के अन्दर तीन प्रकार के कर लगाये जाते है .

सीजीएसटी : जहां केंद्र सरकार द्वारा राजस्व एकत्र किया जाएगा

एसजीएसटी : राज्य में बिक्री के लिए राज्य सरकारों द्वारा राजस्व एकत्र किया जाएगा

आइ जी एस टी : जहां अंतरराज्यीय बिक्री के लिए केंद्र सरकार द्वारा राजस्व एकत्र किया जाएगा

ज्यादातर मामलों में, नए शासन के तहत कर संरचना निम्नानुसार होगी:

लेन _देन  नई प्रणाली पुरानी वयवस्था व्याख्या
राज्य के भीतर बिक्री सीजीएसटी + एसजीएसटी वैट + केंद्रीय उत्पाद शुल्क / सेवा कर राजस्व अब केंद्र और राज्य के बीच साझा किया जाएगा
दूसरे राज्य को बिक्री आईजीएसटी केंद्रीय बिक्री कर + उत्पाद शुल्क / सेवा कर अंतरराज्यीय बिक्री के मामले में अब केवल एक प्रकार का कर (केंद्रीय) होगा।

GST   इतना महत्वपूर्ण क्यों है

अब हम आपको बताते है की  GST  वर्तमान  टैक्स संरचना और अर्थवयवस्था को बदलने में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका क्यों निभायेगा .
  अगर वर्तमान भारत की कर संरचनाओ की बात करे तो  यह दो प्रकार की है .  प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर संरचना
 प्रत्यक्ष कर संरचना वह संरचना है जिसमे देनदारी किसी को नहीं दी जा सकती , इसके उदाहरण की बात करे तो इसका उदाहरण है आयकर , जहाँ आप आय अर्जित  करते है . और केवल आप उस पर कर का भुक्तान  करने के लिए उत्तरदायी है .
दूसरा है   अप्रत्यक्ष कर,  कर की  टेक्स की बात  करे तो  इस कर की tex की देनदारी किसी  अन्य व्यक्ति को  दी  जा सकती है , जब दूकानदार अपनी बिक्री पर वैट  देता है  तो वो अपने ग्राहक को देयता दे सकता है. इसलिए ग्राहक सामान की कीमत और वैट दोनों भुगतान करता है . ताकि दुकानदार सरकार को वैट जमा कर सके .

GST कैसे भारत और आम इंसान के मदद कर सकता है .

इसे समझने के लिए हमें सबसे पहले  इनपुट Tex credit को समझना होगा . यह वह credit है जो निर्माता को उत्पादन के निर्माण में इस्तेमाल किये गए इनपुट पर दिये गए कर के लिए प्राप्त होता है . इसके बाद जो बची हुयी राशी है वो सरकार के पास जमा होगी .

अब हम आपको बताते है GST  कैसे आम इंसान और भारत  को कैसे मदद कर सकता है .GST के लागू होने से आम आदमी को जिस सामान के लिए अधिक पैसे देता था अब उस सामान के लिए कम पैसे देगा . इससे आम आदमी पर जो महंगाई की मार पड़ रही है , वो कुछ हद तक कम हो जायेगी.

GST के फायदे व नुक्सान

GST  के फायदे

GST लगने ने मशीनों के दाम काफी हद तक कम हो जायेंगे. पहले मशीनों के लिए 28% टैक्स लगता था लकिन

GST से यह टैक्स 18% हो जायेगा .

  • कोयले पर पहले 11.7% टैक्स लगता है . लकिन अब यह टैक्स घटकर 5% हो जाएगा.
  • घर में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर सामानों जैसे टूथपेस्ट, तेल, साबुन आदि के दाम भी घट  जायेंगे
  • अनाज जैसे गेहू चावल पर पहले 11% टैक्स था लकिन अब GST के आने से यह tex बिल्कुल ख़तम हो जाएगा . यानि इन पर किसी प्रकार का कोइ tex नहीं लगेगा.

GST के नुक्सान

  • GST के आने से स्मार्ट फ़ोन के दाम बड जायेंगे . पहले आपको स्मार्ट फ़ोन पर 12% टैक्स देना होता था लकिन अब यह टैक्स 18% हो जायेंगा
  • पैकेज फ़ूड प्रोडक्ट्स पर अभी किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगता था   लेकिन GST लागू होने के बाद पैकेज फ़ूड प्रोडक्ट्स पर आपको लगभग 5% तक का टैक्स देना
  • जीएसटी के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स के सामानों जैसे टीवी, फ्रिज, ac, वाशिंग मशीन के रेट बढ़ने वाले है. फिलहाल इन सामनो पर 23 – 25% टैक्स लगता है लेकिन GST आने के बाद यह टैक्स 28% तक हो जाएगा

GST के लागु होने से डिस्काउंट पर भी सामान महंगा हो जायेगा .

GST भारत की अर्थव्यवस्था में एक नया कदम है. हमारे लिए GST कितना फायदेमंद या कितना नुक्सान देने वाला है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा .

आज हमने आपको GST के बारे में अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी . जैसे _ GST क्या है , यह कैसे काम करता है ,GST इतना महत्वपूर्ण क्यों है . GST के लाभ तथा हानियाँ . आदि ,

हम आशा करते है की आज आपने हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से GST के बारें में अनेक जानकारियाँ हासिल की होंगी . आप ने आज GST के बारे में जो भी जानकारियाँ हासिल की की उन जानकारियों को  अपने तक ही सिमित नहीं रखे बल्कि उन जानकारियों को दुसरो तक भी पहुचायें जिस्से दुसरे लोग भी  GST के बारे में जान सकें .

धन्यवाद

 

 

About the author

Vinod Pant

Leave a Comment

%d bloggers like this: